बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

ये डांस नहीं देखा तो क्या देखा...खेसारी लाल के गाने पर थिरके DM साहब, देखिए गरदा डांस का वीडियो

ये डांस नहीं देखा तो क्या देखा...खेसारी लाल के गाने पर थिरके DM साहब, देखिए गरदा डांस का वीडियो

SITAMARHI : डीएम साहब का डांस देखकर दंग रह जायेंगे आप...क्या गजब का कमर लचका रहे हैं डीएम साहब...नये साल के जश्न पर युवाओं को नाचता देख सीतामढ़ी के डीएम साहब अपने आपको रोक नहीं पाये और ठुमके-पर-ठुमका लगाते चले गये। खेसारी लाल के गानों पर उन्होंने जमकर डांस किया। उनके साथ वहां मौजूद सभी युवाओं ने भी जमकर नाचा। इस नाच-गाने का आयोजन सीतामढ़ी के डीएम साहब के आवास पर हुआ था।   

सीतामढ़ी के डीएम डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने नववर्ष पर अपने सरकारी आवास पर आमलोगों के साथ न्यू इयर पार्टी का आयोजन किया था। उन्होंने इस मौके पर केक भी काटा और जिलेवासियों के साथ ही देशवासियों को भी नये साल की शुभकामना दी। 

बिहार के सीतामढ़ी में नए साल का आगाज एक नए रिकॉर्ड के साथ हुआ। उन्होंने कहा कि 2018 में कुछ रिकॉर्ड छूट गए हैं जिन्हें नए साल में पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हमारे लिए गर्व की बात है कि 1200 एनएसबी कर सीतामढ़ी जिला पूरे भारत मे सबसे ज्यादा एनएसबी करने वाला जिला बन गया है। 


Suggested News