बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : सीतामढ़ी में पुलिस टीम पर हमला, इंस्पेक्टर समेत 6 पुलिसकर्मी घायल

बड़ी खबर : सीतामढ़ी में पुलिस टीम पर हमला, इंस्पेक्टर समेत 6 पुलिसकर्मी घायल

Sitamarhi : जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां पुलिस टीम पर ग्रामीणों द्वारा हमला किया गया है। घटना में इंस्पेक्टर समेत 6 पुलिसकर्मी घायल हुए है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि जिले के बासोत्रा गांव में एक सीएसपी संचालक द्वारा लॉक डाउन के दौरान साबुन का वितरण किया गया था, जिसमें खाताधारियों से उसके अंगूठे का निशान के लिए गए थे। जिसके बाद खाताधारियों के खाते से पैसे की निकासी शुरू हो गया। लोगो द्वारा इसकी शिकायत पुलिस में की गई थी। 

आज पुलिस उसी मामले का अनुसंधान करने पहुंची थी। पुलिस को देखते ही ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और पुलिस पर हमला बोल् दिया। लोगो ने पुलिस पर पथराव करना शुरु कर दिया। इस घटना में इंस्पेक्टर समेत 6 पुलिसकर्मी घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया है। 

बताया जाता है पुलिस में शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त था। वहीं आज जैसे ही पुलिस मामले की जां करने पहुंची लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। 

सीतामढ़ी से आदित्यनंद आर्य की रिपोर्ट

Suggested News