बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीतामढ़ी : रेड लाइट एरिया में छापेमारी, मुक्त कराई गई 8 नाबालिग लड़कियां

सीतामढ़ी : रेड लाइट एरिया में छापेमारी, मुक्त कराई गई 8 नाबालिग लड़कियां

SITAMARHI : लंबे अरसे के बाद शहर के रेड लाइट एरिया में पुलिस की छामेपारी की गई। पुलिस ने वहां से देह व्यपार में लिप्त 8 युवतियों को मुक्त कराया है। वहीं पुलिस ने महिला दलाल को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इन नाबालिग लड़कियों से जबरन देह व्यापार का धंधा कराया जा रहा था। 

जानकारी के मुताबिक, नयी दिल्ली स्थित एनजीओ के सदस्यों ने सीतामढ़ी पुलिस को सूचना दी कि देह व्यापार के लिए उत्तर प्रदेश समेत दूसरे देशों की नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसला कर सीतामढ़ी में देह व्यापार कराया जा रहा है। 

सूचना के  बाद आरक्षी अधीक्षक छत्रनील सिंह के निर्देश पर एसडीपीओ कुमार वीर धीरेंद्र के नेतृत्व में शुक्रवार की शाम को छापेमारी कर सात नाबालिग लड़कियों के साथ महिला दलाल को भी पुलिस ने मौके से धर दबोचा। मौके से पुलिस ने भारी मात्रा में कंडोम भी बरामद किया है। गिरफ्तार महिला दलाल चुन्नी खातून से पुलिस पूछताछ कर रही है।

Suggested News