SITAMARHI : जिले के रहने वाले एक राज मिस्त्री की दिल्ली में चाकू गोदकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान सोनबरसा थाना क्षेत्र के भलुआहा निवासी रामनारायण महतो के 48 वर्षीय पुत्र जितेंद्र महतो के रूप में की गई हैं। मिली जानकारी के अनुसार मृतक दिल्ली के रणहौला थाना क्षेत्र के मोहन गार्डन पर रहता था। जहां विकासपुरी इलाके में राज मिस्त्री का काम किया करता था।
घटना के बाद मृतक जितेंद्र के परिजनो के द्वारा रणहौला थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी हैं। दर्ज प्राथमिकी में तिरंगा चौक निवासी गोलू कुमार को मुख्य आरोपी बनाया गया है।बताया जा रहा है कि शनिवार को मोहन गार्डन स्थित तिरंगा चौक पर आरोपी ने चाकू गोद कर युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जहां रविवार को इलाज के दौरान उसकी अस्पताल में मौत हो गई।
बता दे कि मृतक अपने पूरे परिवार के साथ दिल्ली में रहकर राजमिस्त्री का काम करता था। घटना के बाद मृतक जितेंद्र की पत्नी मंजू देवी और उसके मां का रो- रो कर बुरा हाल है। जितेंद्र के मौत से दो पुत्र और एक पुत्री के ऊपर बाप का साया हट गया है।
मृतक का ससुराल बथनाहा थाना क्षेत्र के हरिबेला में हैं। हालांकि परिजनों ने बताया कि दिल्ली पुलिस के दबिश में आकर आरोपी ने रणहौला थाना में आत्मसमर्पण कर दिया है। घटना को लेकर बिहार के कई लोग तिरंगा चौक को जाम कर शव के साथ हत्यारें को फाँसी की मांग कर रहे थे।
सीतामढ़ी से अविनाश की रिपोर्ट