बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीतामढ़ी जमीनी विवाद को लेकर चाचा भतीजे के बीच खूनी खेल, दोनो ने एक दूसरे को मारी गोली, चल रहा इलाज

सीतामढ़ी जमीनी विवाद को लेकर चाचा भतीजे के बीच खूनी खेल, दोनो ने एक दूसरे को मारी गोली, चल रहा इलाज

सीतामढ़ी : बिहार के सीतामढ़ी जिले में जमीनी विवाद को लेकर एक बार फिर दो पक्षों के बीच खूनी खेल देखने को मिला है। जहां दोनो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए है। जिनका इलाज शहर स्थित प्राइवेट क्लिनिक में चल रही है। घटना जिले के परिहार थाना क्षेत्र के परवाहा गांव की है। जहां पूर्व से चले आ रहे पारिवारिक जमीनी विवाद चल रहा था।

पुलिस ने दोनों घायलों की पहचान पहचान मुकेश कुमार मिश्रा (भतीजा) और सचिन्द्र मिश्रा (चाचा) के रूप में कई गई है। जख्मी मुकेश के भाई मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि दरवाजे पर हथियार से लैश हो कर चाचा सचिन्द्र मिश्र समेत कुछ लोग गाली गलौज करने लगे। जिसका विरोध करने पर उन लोगों ने गोली चला दी। जो भाई मुकेश कुमार मिश्र को जा लगी।

वही दूसरी ओर चाचा सचिन्द्र मिश्र भी गोली लगने से जख्मी हैं। वहीं सचिन्द्र मिश्रा की पुत्री ने अपने बताया कि उन्हें सत्येन्द्र मिश्रा ने गोली मारकर जख्मी कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची परिहार थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जबकि घटना के अन्य आरोपी अपना घर बंद कर फरार हो गया है।


Suggested News