बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

देश के सबसे बड़े साइबर ठगों में शुमार सीताराम गिरफ्तार, अमिताभ बच्चन समेत कई केन्द्रीय मंत्री को लगा चुका है चूना

देश के सबसे बड़े साइबर ठगों में शुमार सीताराम गिरफ्तार, अमिताभ बच्चन समेत कई केन्द्रीय मंत्री को लगा चुका है चूना

NEWS4NATION DESK : देश के सबसे बड़े साइबर ठगों में शुमार कुख्यात सीताराम मंडल अपने 6 साथियों के साथ गिरफ्तार किया गया है। सीताराम को हैदराबाद पुलिस ने झारखंड के जामताड़ा से गिरफ्तार किया है। इन सभी पर हैदराबाद के एक डॉक्टर के अकाउंट से 5.5 लाख रुपये उड़ाने का आरोप है।

बताया जा रहा है कि सोमवार की देर रात जामताड़ा साइबर थाना के प्रभारी सुनील कुमार के नेतृत्व में हैदराबाद पुलिस ने छापेमारी कर उसे नारायणपुर थाना क्षेत्र के पबिया से उसके 6 साथियों के साथ गिरफ्तार किया।  

2018 में दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये जाने के बाद सीताराम जमानत पर बाहर आया था और फिर से साइबर क्राइम को अंजाम दे रहा था। 

साइबर अपराध से करोड़ो कमाने वाले सीताराम मंडल का नाम सुपरस्टार अमिताभ बच्चन, केन्द्रीय मंत्री समेत देश के कई बड़े लोगों को ठगने में आ चुका है। 

Suggested News