बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सिवान में महिला के साथ गैंगरेप से सनसनी, वाहन के अभाव में घटनास्थल पर नहीं पहुंची पुलिस

सिवान में महिला के साथ गैंगरेप से सनसनी, वाहन के अभाव में घटनास्थल पर नहीं पहुंची पुलिस

SIWAN : सिवान में एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सामूहिक बलात्कार की यह वारदात मुफस्सिल थाना के ओरमा की है। चार लोगों द्वारा बलात्कार की बात कही जा रही है। बदमाशों ने महिला का मुंह बाधा और उसे मक्के की खेत में ले गये, जहां पर चारों ने बारी-बारी से महिला के साथ बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया। 

हल्ला करने पर महिला को जान से मार देने की धमकी भी दी गयी। महिला के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर काफी आक्रोश है। पीड़ित महिला पति के साथ महिला थाने पहुंची और न्याय की गुहार लगायी।इधर, बताया जा रहा है कि महिला थाना में किसी भी तरह का साधन उपलब्ध नहीं है जिससे घटनास्थल पर पहुंचा जा सके। यह बिहार पुलिस की साधनहीनता को दर्शाती है। साथ ही यह भी पता चलता है कि बलात्कार जैसी संगीन वारदात को लेकर बिहार पुलिस कितनी गंभीर है। 


Suggested News