बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सिवान में सुशील मोदी का रोड शो, भाजपा प्रत्याशी ओम प्रकाश यादव के लिए जनता से मांगा आशीर्वाद

सिवान में सुशील मोदी का रोड शो, भाजपा प्रत्याशी ओम प्रकाश यादव के लिए जनता से मांगा आशीर्वाद

सिवान... पहले चरण के मतदान के बाद दूसरे चरण के मतदान से पहले मुख्य राजनीतिक दलों के सभी आला नेता चुनावी मैदान में कूद चुके हैं। कोरोना को मात देकर एक बार फिर सूबे के उपमुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी आज सिवान पहुंचे। इस दौरान सिवान में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जनता से वोट की अपील की।  उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार एवं पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव के पक्ष में सिवान शहर के मेन रोड पर रोड शो कर लोगों से जीत की अपील करते नजर आए। 

इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक बाइक से सुशील मोदी के कारवां के आगे आगे चल रहे थे। उपमुख्यमंत्री ने लोगों से हाथ जोड़कर ओम प्रकाश यादव के पक्ष में वोट करने की अपील की। मोदी के साथ सिवान के निवर्तमान विधायक व्यासदेव प्रसाद, जिला अध्यक्ष संजय पांडे और सिवान सदर के उम्मीदवार ओम प्रकाश यादव समेत बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक थे।


उममुख्यमंत्री सुशील मोदी ने लोगों से कहा कि देश में एनडीए है तो विकास का भरोसा है। आपका विश्वास ही हमारे जीत का आधार है। सुशील मोदी ने कहा कि विरोधी हमारे में गलत प्रचार फैला कर भ्रम की स्थिति पैदा कर रहे हैं, इसलिए लोगों से अपील है कि अपने मत का प्रयोग सिर्फ विकास करने वाली पार्टी को ही दें। 


Suggested News