बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : सिवान में वार्ड पार्षद के पति और ससुर को चाकू से गोदा, हालत गंभीर

बड़ी खबर : सिवान में वार्ड पार्षद के पति और ससुर को चाकू से गोदा, हालत गंभीर

Siwan :  जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां पार्षद के पति पवन और उनके पिता को दबंगों द्वारा चाकू मार दिया गया है। घटना में गंभीर रुप से घायल पिता-पुत्र को बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर किया गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार जिले के महाराजगंज अनुमंडल के वार्ड संख्या-3 के पार्षद गुड़िया देवी के घर के सामने कुछ दबंगों द्वारा सरकारी जमीन का अतिक्रमण किया जा रहा था। जिसका विरोध पार्षद के पति और ससुर ने किया। 

बताया जा रहा है कि विरोध करने पर दबंगो द्वारा पिता-पुत्र पर चाकू से हमला कर दिया गया। घटना में गंभीर रुप से घायल दोनो को इलाज के लिए सिवान सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत को गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया। 

इस बावत स्थानीय प्रदीप और उसके दोस्त उज्जवल के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस घायल पवन के बयान पर दोनो के खिलाप मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।  

सिवान से विजय की रिपोर्ट

Suggested News