बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीवान में दिन-दहाड़े फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से 10 लाख की लूट, विरोध करने पर मारी गोली

सीवान में दिन-दहाड़े फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से 10 लाख की लूट, विरोध करने पर मारी गोली

SIWAN : प्रदेश में बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी है। अपराधियों को कानून और पुलिस का कोई खौफ नहीं रह गया है। बुधवार की सुबह जहां  हथियारबंद अपराधियों ने गोपालगंज में व्यवसायी को चाकू मारकर 50 हजार रुपये लूट लिए थे, वहीं आज सुबह सीवान में एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी को गोली मारकर दस लाख रुपये लूट लिए। 


NO-LAPSE-IN-STATE-LOOTED-EMPLOYEE-COMPANY-EMPLOYEE-SHOT-10-LAKHS2.jpg

बेखौफ अपराधियों ने घटना को नगर थाना क्षेत्र के भीड़भाड़ वाले इलाके में दिन-दहाड़े अंजाम दिया है। इस घटना में गंभीर रुप से घायल कर्मचारी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।  फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात और अपराधियों की धर-पकड़ के  लिए छापेमारी कर रही है। 

UNKNOWINGLY-CRIMINALS-IN-THE-STATE-LOOTED-50-THOUSAND2.jpg

बताते चले कि बुधवार सुबह बरौली बाजार निवासी विक्की आलम अपनी दुकान खोलने जा रहा था उसी दौरान पहले से घात लगाये तीन युवकों ने उसके ऊपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में विक्की बुरी तरह से जख्मी हो गया। इस दौरान अपराधियों ने उसके पास से 50 हजार रूपये नगद, सोने की चेन और सोने की अंगूठी लूटकर फरार हो गए। 

UNKNOWINGLY-CRIMINALS-IN-THE-STATE-LOOTED-50-THOUSAND4.jpg

स्थानीय लोगों की मदद से पीड़ित व्यवसायी को सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया है। इस मामले में पीड़ित के फर्द बयान पर तीन लोगो को नामजद किया गया है। 

UNKNOWINGLY-CRIMINALS-IN-THE-STATE-LOOTED-50-THOUSAND3.jpg

बरौली थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है। अरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Suggested News