बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सिवान : मॉल में लगी भीषण आग, करोड़ो की संपत्ति जलकर राख

सिवान : मॉल में लगी भीषण आग, करोड़ो की संपत्ति जलकर राख

SIWAN : जिले से एक बड़ी खबर खबर आई है। जहां नगर थाना क्षेत्र शेखर सिनेमा के नजदीक स्थित एक मॉल में भीषण आगलगी की घटना में करोड़ो रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गया है। मॉल का नाम मोदी मार्ट है। 

बताया जा रहा है कि देर रात लगी इस आग पर काबू पाने में फायर ब्रिगेड की टीम को तकरीबन 4 घंटे मशक्कत करनी पड़ी। घटना के संबंध में बताया गया है कि बीती देर रात शेखर सिनेमा हॉल के नजदीक स्थित मोदी मार्ट में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रुप धारण करते हुए इस चार मंजिल वाले पूरे ब्लिडिंग को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद चारो ओर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। 

घटना की सूचना मिलते ही सिवान एएसपी समेत फायर ब्रिगेड की गाड़िया मौके पर पहुंची। तकरीबन चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। बताया जा रहा है कि इस घटना में तकरीबन 4 करोड़ रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

सिवान से विजय की रिपोर्ट

Suggested News