बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

यूपी के पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 6 की मौत, कई घायल

यूपी के पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 6 की मौत, कई घायल

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में पटाखे बनाने वाली एक फैक्ट्री में शनिवार को हुए धमाके से 6 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक 2 लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। यह हादसा मिरेहची इलाके में हुआ है। फिलहाल हादसे की वजह के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है।

 बता दें कि कुछ दिन पहले ही पंजाब के बटाला में एकपटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके में 23 लोगों की जान चली गई थी और 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

सामने आईं तस्वीरों में देखा जा सकता है कि धमाके वाली जगह की बिल्डिंग धराशाई हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने जेसीबी मशीन की मदद से मलबा हटाकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। फिलहाल 6 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। इसके अलावा 2 लोगों को गंभीर रूप से घायल बताया गया है।


Suggested News