बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिल्ली को बचाने के लिए बायोगैस से भरे कुएं में उतरे थे छह लोग, जहरीली गैस से पांच की हो गई मौत

बिल्ली को बचाने के लिए बायोगैस से भरे कुएं में उतरे थे छह लोग, जहरीली गैस से पांच की हो गई मौत

DESK : खबर महाराष्ट्र के अहमदनगर से जुड़ी है, जहां एक एक बिल्ली को बचाने की कोशिश में पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति को बचाने में सफलता मिली है। अहमदनगर जिला पुलिस ने पांचों के शव मिलने की पुष्टि की है। मरने वालों में एक ही परिवार के 4 लोग शामिल है। 

बताया गया कि अहमदनगर जिले के नेवासा पुलिस स्टेशन क्षेत्र के वाडकी गांव में बने एक खंडर कुएं (बायोगैस गड्ढे के रूप में इस्तेमाल होने वाले) में एक बिल्ली गिर गई थी। इसी बिल्ली को बचाने के लिए देर रात छह लोग गैस से भरे कुएं उतरे थे। लेकिन, गैस के कारण पांच लोगों की उसी खंडर कुएं में मौत हो गई। अहमदनगर के नेवासा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी धनंजय जाधव के अनुसार, "बचाव दल ने उन छह लोगों में से पांच के शव बरामद किए हैं।"

पुलिस अधिकारी ने आगे कहा, "यह सभी लोग एक बिल्ली को बचाने की कोशिश करते समय एक परित्यक्त पशु अपशिष्ट (Animal waste slurry)  में कूद गए थे। एक व्यक्ति जो कमर में रस्सी बांधकर कुएं में घुसा था, वह बच गया और बाद में उसे पुलिस ने बचा लिया। उसका पास के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मृतकों के नाम-

 1. माणिक गोविंद काले (उम्र 65 साल)

 2. संदीप माणिक काले (उम्र 36 साल)
 3. बबूल अनिल काले (उम्र 28)
 4. अनिल बापुराव काले (उम्र 53)
 5. बाबासाहेब गायकवाड (काले परिवार के यहां मजदूर, उम्र 36 साल )


Suggested News