बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

देश में 4 जून को दस्तक देगा मॉनसून, इस बार सामान्य से कम वर्षा का अनुमान

देश में 4 जून को दस्तक देगा मॉनसून, इस बार सामान्य से कम वर्षा का अनुमान

भयंकर गर्मी के बाद बारिश के मौसम का इंतजार कर रहे लोगों के लिए मॉनसून से जुड़ी खबर आ गई है। मौसम से जुड़ी जानकारी देनेवाली एजेंसी ने मंगलवार को बताया है कि मॉनसून 4 जून को भारत में अपनी आधिकारिक दस्तक देगा। यह जानकारी स्काईमेट द्वारा दी गई है जो मौसम से जुड़ी भविष्यवाणी करती है।

 मॉनसून की केरल आने लिए तय तारीख 1 जून थी यानी यह समय से थोड़ा सा देरी से आ रहा है।कम बारिश की संभावना 50 फीसदी है, जबकि सूखे की संभावना 20% है। मॉनसून के लेट होने की खबर के साथ यह जानकारी भी मिली कि इसबार सामान्य से कम वर्षा होगी।

 स्काईमेट के सीईओ जतिन सिंह ने कहा, 'इस सीजन देश के सभी चार क्षेत्रों में सामान्य से कम वर्षा होगी। पूर्व, पूर्वोत्तर और मध्य भारत में उत्तर पश्चिमी भारत और दक्षिण प्रायद्वीप के मुकाबले कम वर्षा होगी।' एजेंसी के मुताबिक, मॉनसून 22 मई को अंडमान निकोबार द्वीप पहुंच सकता है। पिछले महीने भी स्काईमेट ने सीजन में सामान्य से कम वर्षा की बात कही थी।

Suggested News