बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

स्मृति ईरानी ने खोले राज, बताया यूपी विधानसभा चुनाव हारने के लिए कांग्रेस में कौन है जिम्मेदार

स्मृति ईरानी ने खोले राज, बताया यूपी विधानसभा चुनाव हारने के लिए कांग्रेस में कौन है जिम्मेदार

DESK. उत्तर प्रदेश में विधान परिषद चुनाव के लिए शनिवार को मतदान करने अमेठी पहुंची केन्द्रीय महिला तथा बाल कल्याण मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस को निशाने पर लिया. उन्होंने विधानसभा चुनाव में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की हार का सीधा जिम्मेदार प्रियंका गांधी वाड्रा को बताया। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की जमानत जब्त हो गई। पार्टी को तो इस बार विधानसभा चुनाव में लोकसभा से भी कम वोट मिले हैं। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि अमेठी धीरे-धीरे कांग्रेस मुक्त हो रही है। केंद्रीय महिला तथा बाल कल्याण मंत्री ने कहा कि विधान सभा चुनाव में प्रियंका के नेतृत्व में अमेठी के साथ पूरे देश में कांग्रेस की जमानत जब्त हो गई।

स्मृति ईरानी कहती है कि लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस को जहां चार लाख के करीब वोट मिले थे। वहीं इस विधान सभा चुनाव में यह संख्या एक लाख के आसपास पहुंच गई। तीन सीट पर कांग्रेस की बुरी हार हुई है। और अब तो अमेठी भी धीरे-धीरे कांग्रेस मुक्त हो रही है। इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पूर्व सांसद ने अमेठी की जनता को छला है। लेकिन अब जनता सब जान चुकी है। आज मैंने अमेठी के सर्वांगीण विकास व सम्मान के लिए वोट किया है। सब मिलकर अमेठी व देश का विकास करेंगे। 

संयुक्त विधान परिषद चुनाव को लेकर वोटिंग जारी है। हालांकि 2022 के इस चुनाव ने अपना नाम इतिहास में दर्ज कर लिया है। ऐसा इसलिए हुआ है कि क्योंकि पहली बार अमेठी की सांसद ने भी इस चुनाव में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है। केंद्रीय मंत्री और सांसद स्मृति ईरानी अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए दिल्ली से लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंची। लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद उन्होंने यहां से सड़क मार्ग से गौरीगंज ब्लॉक स्थित मतदान केंद्र तक का सफर तय किया। वहां पहुंचकर उन्होंने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इस दौरान वह मीडिया से भी मुखातिब हुईं। स्मृति ईरानी ने इस बीच राहुल गांधी पर तंज कसा।

राज्य की अमेठी विधान परिषद चुनाव में शनिवार यानी नौ अप्रैल को इतिहास बना पहली बार अमेठी की सांसद ने भी इस चुनाव में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है।  केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने यहां पर अपना वोट डाला। उसके बाद मीडियाकर्मी से मुलाकात करने के दौरान उन्होंने प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी दोनों पर ही तंज कसा। राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि इतिहास गढ़ने का सौभाग्य मुझे प्राप्त हुआ है।


Suggested News