बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

तो क्या जदयू के हारे हुए नेताओं की जिद के कारण नीतीश कुमार ने तोड़ा था भाजपा से रिश्ता! जदयू के बड़े नेता ने खोला बड़ा राज

तो क्या जदयू के हारे हुए नेताओं की जिद के कारण नीतीश कुमार ने तोड़ा था भाजपा से रिश्ता! जदयू के बड़े नेता ने खोला बड़ा राज

SHEOHAR : जदयू के द्वारा चलाए जा रहे संवाद कार्यक्रम के तहत जदयू के पूर्व मंत्री व वरिष्ठ नेता जय कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव राणा रणधीर सिंह चौहान ने शिवहर जिले के तरियानी के विभिन्न गांव में पहुंचकर लोगों से संवाद किया। 

इस दौरान उन्होंने कहा कि नई गठबंधन बनी है. महागठबंधन के रूप में। पुराना गठबंधन हमारा एनडीए रहा है. किस प्रकार से हम लोगों के साथ एनडीए में छल हुआ. हम लोगों ने सहयोग करने का प्रयास किया  हम लोगों ने वोट  दिया पर उनका वोट नहीं मिल पाया। इस बार का जो गठबंधन टूटा है उस उसका डिसीजन सिर्फ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नहीं लिए हैं। जितने भी हम लोग हारे हुए थे सभी लोग के विचार से हुआ है। अब ये गठबधंन अटल आडवाणी जी का नही रहा।  

भाजपा के वोटर हमारे साथ नहीं

रणधीर सिंह चौहान ने बताया कि अथक प्रयास के बावजूद भी हम लोग अपने क्षेत्र में एक महीना में 25 दिन रहे हैं भाजपा के सभी वोटरों के पास हम लोगों ने संपर्क किया ।लेकिन वो टस से मस नहीं हुए। इसलिए हम लोगों ने माननीय मुख्यमंत्री से कहा कि ये गठबंधन आपके आने वाले दिनों में और भी नुकसान पहुंचा देगी। 

इसका जीता जागता सबूत देख रहे है। हम लोग लगातार जीतने वाले वाले थे हम लोग लगातार मंत्री बनते थे। बावजूद भाजपा के  वोटरों के द्वारा हम लोगों को हरा दिया गया।

Suggested News