बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

देव दीपावली की पूर्व संध्या पर आयोजित गंगा आरती में शामिल हुए समाजसेवी बिट्टू सिंह, बिहारवासियों के सुख शांति के लिए की प्रार्थना

देव दीपावली की पूर्व संध्या पर आयोजित गंगा आरती में शामिल हुए समाजसेवी बिट्टू सिंह, बिहारवासियों के सुख शांति के लिए की प्रार्थना

PATNA : आगामी 7 नवम्बर को पुरे देश में देव दीपावली मनाया जाएगा। इस दिन को सोमवार पड़ रहा है, जिसे  भगवान शंकर को  समर्पित माना गया है। जिसके कारण इस दिन का महत्व और बढ़ रहा है। जिसको लेकर अभी से जगह जगह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 


इसी कड़ी में आज पटना में भी कई जगहों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कच्ची तालाब और गर्दनीबाग में आयोजित गंगा आरती में समाजसेवी रितेश रंजन उर्फ़ बिट्टू सिंह के साथ उनकी पत्नी और पटना नगर निगम मेयर पद की प्रत्याशी विनीता बिट्टू सिंह भी शामिल हुई। जहाँ उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों के साथ आरती की। साथ ही दोनों ने समाज में सुख, शान्ति और अमन चैन की कामना की। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए।

गौरतलब है की हर साल कार्तिक मास में देव दीपावली का त्योहार मनाया जाता है। इसे त्रिपुरोत्सव और त्रिपुरारी पूर्णिमा के नाम से भी जानते हैं। इस दिन भगवान शिव ने राक्षस त्रिपुरासुर का वध किया था, जिसकी खुशी में इस त्योहार को मनाया जाता है। 

देव दीपावली के दिन पवित्र नदी में स्नान व दान का विशेष महत्व होता है। देव दीपावली के दिन सूर्यास्त के बाद दीपदान भी किया जाता है।  मान्यता है कि इस दिन किसी पवित्र नदी में स्नान करने व दीपदान करने से पापों से मुक्ति मिलती है। घर में सुख-समृद्धि व खुशहाली आती है।

Suggested News