बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दीपावली की खरीदारी कर लौट रहा सॉफ्टवेयर इंजीनियर हुआ छिनतई का शिकार, व्यस्तम इलाके में हुई घटना

दीपावली की खरीदारी कर लौट रहा सॉफ्टवेयर इंजीनियर हुआ छिनतई का शिकार, व्यस्तम इलाके में हुई घटना

PATNA :  राजधानी की पुलिस के चाकचौबंद इंतजामो की हवा निकल गई है। एक बाइक पर सवार तीन की संख्या में आये अपराधियो ने लूट की घटना को अंजाम दिया है।  घटना के विषय में बताया जा रहा है पटना के पत्रकार नगर थाना क्षेत्र के विजय नगर में दीपावली त्यौहार को लेकर तड़के गुरुवार की सुबह युवक सामान खरीदने निकले सॉफ्टवेयर इंजीनियर को घर से कुछ ही दूरी पर एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने स्कूटी सवार युवक के गले से चेन लूट लिया है।

 घटना सुबह के 10,45 और 11:00 बजे के बीच का बताया जा रहा है जहां अति व्यस्ततम इलाका विजय नगर को माना जाता है जहां पर दीपावली की भीड़ देखी जा रही है इसी बीच अपराधियों ने दिनदहाडे चेन लूट की घटना को अंजाम देकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं मिली जानकारी के अनुसार आशीष कुमार उर्फ मोनू विजय नगर के रहने वाले हैं और गुड़गांव में एक बड़े सॉफ्टवेयर कंपनी में कार्यरत हैं।

 फिलहाल घटना की सूचना पत्रकार नगर थाने को दे दी गई है वहीं पुलिस इस मामले की अनुसंधान में जुट गई है

Suggested News