बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राजद कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन,जाम में फंसे दूल्हा-दुल्हन रहे घंटों परेशान

राजद कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन,जाम में फंसे दूल्हा-दुल्हन रहे घंटों परेशान

PATNA : राजधानी पटना और उसके आसपास के इलाके में परीक्षार्थियों के समर्थन में बंद का आवाहन करते हुए राजद कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। पटना के नौबतपुर और दानापुर अनुमंडल के नासरीगंज में शुक्रवार की सुबह कार्यकर्ताओं ने टायर ट्यूब जलाकर पटना, दीघा, दानापुर मार्ग को पूरी तरह अवरुद्ध कर दिया। उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। जाम के कारण दानापुर के सड़कों पर लोगों को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। 

स्थिति यह है कि शादी विवाह के मौका होने के बावजूद भी दूल्हा-दुल्हन को जाम के बीच फंसा हुआ देखा गया। जाम के कारण लोगों के आम जनजीवन पर इसका गहरा प्रभाव पड़ा है। इसी क्रम में छात्रों ने कई जगहों पर तोड़फोड़ आगजनी के अलावा रेलगाड़ियों को भी अपने निशाने पर ले रखा है। छात्रों के द्वारा आहूत 28 जनवरी शुक्रवार को बंद के समर्थन में महागठबंधन की सभी पार्टियों ने अपना सहयोग देने का ऐलान कर दिया था।

मालूम हो कि पिछले कुछ दिनों से परीक्षार्थियों द्वारा अपनी कई मांगों को लेकर बिहार के कई जगहों पर जमकर प्रदर्शन किया जा रहा है।


Suggested News