बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : ससुर के ट्रेक्टर के नीचे आकर दामाद की हुई मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

BIHAR NEWS : ससुर के ट्रेक्टर के नीचे आकर दामाद की हुई मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

BHAGALPUR : भागलपुर के भावना होटल के समीप पॉश इलाके में एक युवक की सड़क दुर्घटना में घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बताते चलें कि पूरे शहर में स्मार्ट सिटी का काम एक साथ चल रहा है। जिसमें रोड चौड़ीकरण के बाद सौंदर्यीकरण का भी काम एक साथ हो रहा है। उसी क्रम में ईट से लदा ट्रैक्टर तेज रफ्तार में जा रहा था। 

उस ट्रैक्टर को मृतक का ससुर चला रहा था और दिहाड़ी मजदूरी करने वाला दामाद उस पर बैठा था।अचानक दामाद ट्रैक्टर से जमीन पर गिरा और ट्रैक्टर का चक्का उस पर चढ़ गया। जिससे उस युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने बताया की यह घटना करीब 12:30 बजे दोपहर की है। 

हालाँकि तिलकामांझी और यातायात थाना की पुलिस कोई उस डेड बॉडी को उठाने के लिए तैयार तक नहीं हो रहा था। तकरीबन पौने 2 घंटे बाद स्मार्ट सिटी परियोजना वाले लोग ही उसे उठाएं और प्रशासन को सौंपा गया। अभी तक जिसकी मृत्यु हुई है। उनकी पहचान नहीं हो पाई है। वहीं चालक ससुर घटनास्थल से फरार बताया जा रहा है।

भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट 

Suggested News