बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना के रहने वाले हैं ‘अटल जी’ के दामाद रंजन भट्टाचार्या

पटना के रहने वाले हैं ‘अटल जी’ के दामाद रंजन भट्टाचार्या

PATNA : भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के दामाद रंजन भट्टाचार्या पटना के रहने वाले हैं। पटना के भट्टाचार्या रोड में उनकी बहुत पैतृक सम्पत्ति थी। बाद में उनका परिवार मसूरी चला गया। अटल बिहारी वाजपेयी ने शादी नहीं की थी लेकिन उन्होंने नमिता कौल को गोद लिया था। नमिता कौल, राज कुमारी कौल और ब्रजनाथ कौल की पुत्री हैं।  रंजन के पुरखों के नाम पर ही पटना में आज भी भट्टाचार्या रोड है। 

दिल्ली के कॉलेज में मिले थे नमिता और रंजन

रंजन भट्टाचार्या का परिवार पटना से मसूरी चला गया था। रंजन कॉलेज की पढ़ाई के लिए दिल्ली पहुंचे थे। श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में उन्होंने इकॉनोमिक्स आनर्स में दाखिला लिय़ा था। अटल बिहारी वाजपेयी उस समय जनसंघ के नेता थे। उनकी दत्तक पुत्री नमिता कौल भी श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में ही पढ़ रही थीं। दोनों में परिचय हुआ और बाद में प्रगाढ़ मैत्री हो गयी।

अटली जी की रजामंदी के बाद 1983 में हुई ती शादी

रंजन भट्टाचार्चा और नमिता कौल के बीच 1976 से दोस्ती थी। 1983 में अटल बिहारी वाजपेयी के आशीर्वाद के बाद दोनों की शादी हो गयी। रंजन एक कुलीन बंगाली ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखते थे। पढ़ाई के बाद वे ऑवेराय होटल में मैनेजर थे। शादी के बाद रंजन व्यवसाय करने लगे थे। रंजन भट्टाचार्या और नमिता भट्टाचार्या की पुत्री निहारिका को अटल जी बहुत स्नेह देते थे।

बीमार अटली जी की नमिता-रंजन कर रहे थे देखभाल

2007 के बाद पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी बीमार रहने लगे। दिल्ली के 6A, कृष्ण मेनन मार्ग पर उनके आवास में नमिता और रंजन साथ रह कर उनकी देखभाल करते थे। अटल जी जब 1996 में पहली बार प्रधानमंत्री बने थे तब उन्होंने रंजन भट्टाचार्य को पीएमओ में विशेष कार्य पदाधिकारी बनाया था।

Suggested News