बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शिवहर में मुखिया प्रत्याशी के इकलौते पुत्र की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

शिवहर में मुखिया प्रत्याशी के इकलौते पुत्र की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

SHEOHAR : शिवहर में पंचायत चुनाव से पहले मुखिया प्रत्याशी के इकलौते पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक जिले के तरियानी छपरा थाना क्षेत्र के विशम्भरपुर पंचायत के सुल्तानपुर हुरैहिया में पंचायत के निवर्तमान उपमुखिया व मुखिया प्रत्याशी इंदु देवी के 21 वर्षीय पुत्र विक्की कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई हैं। विक्की कुमार को सीने में एक गोली मारी गई है। हत्या को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। 

जबकि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इक्कठी हो गई। मृतक के पिता मदन प्रसाद सुमहुति बाज़ार पर कपड़ा का व्यवसाय करते हैं। वही दादा शिवजी प्रसाद ने कहा कि मेरे पोते की हत्या चुनावी रंजिश के कारण हुई हैं। मृतक विक्की तीन बहनों में इकलौता भाई था। हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया हैं। आखिर हत्या क्यों कि गई है। हत्या की सूचना स्थानीय थाने की पुलिस को दी गई।

मौके पर एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय सहित जिले के सभी थाने की पुलिस पहुँच कर जाँच में जुट गई हैं। एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय ने बताया कि युवक के सीने में एक गोली मारी गई हैं। घटना स्थल से कट्टा और माचिस बरामद किया गया हैं। वही शव को जलाने का भी प्रयास किया गया। उन्होंने कहा की इस घटना का उद्भेदन बहुत ही जल्द हो जाएगा।

शिवहर से मनोज कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News