बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मां की अर्थी के पास से निकली बेटे की बारात, दूल्हे के रूप में बेटे को देखने की ख्वाहिश रह गई अधूरी

मां की अर्थी के पास से निकली बेटे की बारात, दूल्हे के रूप में बेटे को देखने की ख्वाहिश रह गई अधूरी

AURANGABAD : ऐसी बद्किस्मती शायद ही किसी बेटे की होगी कि जिस दिन वह जिंदगी के नए सफर के लिए सेहरा बांध रहा था, उसके कुछ घंटे पहले ही सिर से मां का हाथ छूट जाएगा। हालात ऐसे हो जाएंगे कि कमरे में मां की अर्थी रखकर दूल्हा बना बेटा अपनी बारात निकालेगा। शादी की खुशी की जगह मां के जाने का गम होगा। आंखों में आंसू होंगे।

बारात निकलने से पहले दुल्हे की मां की मौत की यह दर्दनाक घटना औरंगाबाद जिले के ओबरा की है। जहां  मस्तलीचक गांव की रहनेवाली 72 वर्षीय बुधनी देवी के छोटे बेटे रणधीर की बारात निकलने वाली थी। बेटे की शादी होने की खुशी उसके चेहरे पर दिख रही थी। लेकिन बेटे को दुल्हे के रूप में देखना उसके नसीब में नहीं था। शादी से थोड़ी देर पहले बुधनी देवी का रोड एक्सीडेंट में निधन हो गया। जिसके बाद परिजनों ने उसके अर्थी को सजाकर घर के बाहर रख दिया। इसके बाद बेटे की बारात सजाकर बाहर निकाली।

बुधनी देवी के तीन बेटों में सबसे छोटे रणधीर का तिलक बीते 16 फरवरी को हुआ था। शनिवार को उसकी शादी थी। बारात के अलावे हर रस्में पूरी हो चुकी थी, लेकिन बारात निकलने से पहले घर में पैसे की कमी हो गई। इसके लिए वह दामाद संग उब मध्य बिहार ग्रामीण बैंक गई। जहां से वह पांच हजार रुपए निकालकर वापस दामाद के साथ बाइक से घर लौट रही थी। इसी दौरान ओबरा थाना क्षेत्र के मस्तलीचक मोड़ के पास बाइक से नीचे सड़क पर गिर गई। जिसके बाद वह अचेत हो गई। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए ओबरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। जहां से उन्हें सदर अस्पताल लाया गया। यहां जांच के बाद बुधनी देवी को मृत बता दिया गया।

दूल्हा बेटा आंखों में आंसू लिए गया बारात

बुधनी देवी की मौत के बाद उसका दुल्हा बेटा रणधीर फफक-फफककर खूब रोया। क्योंकि उसकी मां बहुत प्यार से उसकी शादी कर रही थी। शादी तय करने से लेकर तिलक चढ़ाने तक में उसकी मां ने अपनी क्षमता लगा दी। बेटे की बारात सजाने की भी उसने पूरी तैयारी की थी, लेकिन बारात निकाल नहीं पायी। अपने बेटे को आशीर्वाद नहीं दे पायी। बहू को गृह प्रवेश नहीं करा पायी। इसके पहले ही वह दुनिया छोड़कर चल बसी। 

नई दुल्हन के लिए ससुराल में कैसा होगा माहौल

गमों को खुशियों में संजोकर घरवालों के कहने पर ससुराल के लिए निकला। उसकी शादी मदनपुर थाना के डोमन बिगहा में हो रही है। आज यानी रविवार को दुल्हन ससुराल आएगी। ये खुशी के पल के बाद दुखों का मंजर भी परिवार देखेगा। क्योंकि दुल्हन के आगमन के बाद ही महिला के अंतिम संस्कार किया जाएगा। यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। हर कोई आंखों में आंसू लिए इस घटना की चर्चा कर रहा है।


Suggested News