बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

PUBG खेलने से मना करने पर बेटे ने की गोली मारकर मां की हत्या, मर्डर के बाद दोस्तों के साथ की पार्टी, पिता को फोन कर दी वारदात की जानकारी

PUBG खेलने से मना करने पर बेटे ने की गोली मारकर मां की हत्या, मर्डर के बाद दोस्तों के साथ की पार्टी, पिता को फोन कर दी वारदात की जानकारी

Desk. बेटे को पबजी खोलने से मना करना एक मां को इतना महंगा पड़ा कि उसे अपनी जान देनी पड़ी। मिली जानकारी के अनुसार पबजी गेम खेलने से रोकने पर एक नाबालिग बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी। इसके बाद तीन दिनों तक शव घर में सड़ता रहा। जब दुर्गंध आसपास फैलगने लगी तो बाद में बेटे ने अपने पिता को घटना की जानकारी दी। यह मामला उत्तर प्रदेश के लखनऊ का बताया जा रहा है।

वहीं मां की हत्या के बाद आरोपी ने अपने दोस्तों को घर बुलाकर पार्टी भी की। इसके बाद लैपटॉप पर मूवी भी देखी। दोस्तों के पूछे जाने पर कहा कि दादी की तबियत खराब है। मां उन्हें देखने गयी है। वहीं दोस्तों को बदबू का पता नहीं चले, इसके लिए आरोपी ने पूरे घर में रूम फ्रेशनर कर रखा था। साथ ही आरोपी ने मां की हत्या कर अपनी 10 वर्षीय बहन को भी मां के पास सोने के लिए विवस किया। मां की हालत देख डरी सहमी बच्ची ने इसका विरोध नहीं किया और एक कोने में बैठी रही। इस बीच आरोपी तीन दिनों तक दिन में दिन में पास के खेल मैदान में खेलता और रात को दोस्तों के साथ पार्टी करता।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी के पिता सेना में है और वह पश्चिम बंगाल में पोस्टिंग। घटना की जानकारी मिलने के बाद पिता ने अपने खास एक व्यक्ति को अपने घर भेजे। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का नजारा देखकर चौंक गया। महिला का शव एकदम सड़ चुका था। उसका चेहरा भी पहचान में नहीं आ रहा था।

वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ में पहले पुलिस को भटकाता रहा। फिर सख्ती से पूछे जाने पर आरोपी ने पुलिस को सारी वारदात की कहानी बताई। आरोपी ने पुलिस को बताया कि मां उन्हें हमेशा परेशान करती थी। इसलिए रविवार को सोई अवस्था में अलमारी से पिस्टल निकाला और मां के सिर में गोली मार दी। मौके वारदात पर एक पिस्टल भी मिला है, जिसमें सभी मैगजीन खाली है। बताया जा रहा है कि उसमें छह मैगजीन था। आरोपी बेटे ने क्रूरता पूर्वक सभी गोली मां के शरीर में डाल दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Suggested News