बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIG BREAKING: 55 किलो सोना लूटने वाला अपराधी पुलिस हिरासत से हो गया फरार, पुलिस की खुल गई पोल

BIG BREAKING: 55 किलो सोना लूटने वाला अपराधी पुलिस हिरासत से हो गया फरार, पुलिस की खुल गई पोल

हाजीपुरः इस वक्त की बड़ी खबर वैशाली से आ रही है जहां 55 किलो सोना लूट का अपराधी पुलिस हिरासत से फरार हो गया है।इस खबर के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने छापेमारी के बाद सात अपराधियों को गिरफ्तार किया था।इसके साथ हीं करीबआठ किलो सोना भी बरामद किया गया था।इसी बीच खबर आई है कि उसी सात में से एक अपराधी बुधवार की दोपहर बाद भगवानपुर थाने से फरार हो गया है। घटना की खबर के बाद पुलिस के होश गुम हो गए हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही तिरहुत प्रक्षेत्र के आई जी गणेश कुमार भी भगवानपुर पहुंच गए। जानकारी के अनुसार वे15-20 मिनट ठहरे। उन्‍होंने पुलिस से इस बाबत आवश्‍यक जानकारी ली।

आइजी गणेश कुमार ने कई निर्देश दिए और उसके बाद निकल गए। वहीं वैशाली के एसपी जगुनाथ जलारेड्डी भी अपराधी के फरार होने की सूचना पाकर थाने पर पहुंच गए हैं। मामले में पुलिसकर्मियों से पूछताछ की जा रही है।  

जानकारी के अनुसार सोना लूट कांड में गिरफ्तार अपराधियों में से तीन को भगवानपुर थाने के हाजत में रखा गया था। बुधवार को पैक्‍स चुनाव के कारण पुलिसकर्मियों की ड्यूटी मतदान कराने मेंं लगी थी।  इसी बीच एक अपराधी ने पेशाब करने के लिए बाहर जाने की बात कही। चौकीदार ने हाजत खोलकर उसे बाहर निकाला और ले जाने लगा। इसी बीच मौका पाकर दूसरा अपराधी भी हाजत से बाहर निकलकर भागने लगा। उसे भागते देख चौकीदार उसे पकड़ने गया तो पहलेवाला अपराधी भी भागने लगा। दोनों में से एक अपराधी को वहां मौजूद अन्‍य लोगों ने पकड़ा, लेकिन एक अपराधी फरार होने में सफल रहा।  

Suggested News