बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में बालू माफियाओं पर छापेमारी के दौरान भागने के क्रम में एक मजदूर की डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम...

पटना में बालू माफियाओं पर छापेमारी के दौरान भागने के क्रम में एक मजदूर की डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम...

PATNA : पटना में बालू माफियाओं के खिलाफ छापेमारी अभियान के दौरान भैंस चरा रहे एक व्यक्ति की भागने के क्रम में नदी में डूबने से मौत हो गई। मंगलवार को उक्त व्यक्ति का शव नदी से निकाला गया। घटना पटना के बिहटा थाना इलाके की है। मृतक की पहचान बिहटा के आनंदपुरी के विंध्य टोला निवासी स्वर्गीय राम पूजन महतो के पुत्र तेजस महतो के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि अमनाबाद सोन नदी में खनन विभाग एवं स्थानीय पुलिस के सहयोग से बालू माफियाओं के खिलाफ सोमवार को छापामारी अभियान चलाया गया। इसी क्रम में तेजस महतो वहां अपनी भैंस चरा रहा था। भारी संख्या में पुलिस बल को देखकर तेजस डर के मारे वहां से भागने लगा। इसी क्रम में उसका पैर फिसल गया और सोन नदी में जा गिरा। रात भर उनके परिजन तेजस को खोजते रहे। लेकिन उसका कोई अता-पता नहीं लगा। मंगलवार को स्थानीय लोगों ने तेजस महतो का शव सोन नदी से निकाला।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।पत्नी एवं 5 बच्चों के रो रोकर बुरा हाल हो गया है। घटना के सम्बंध में परिजनों ने बताया कि सोमवार दोपहर को तेजन महतो अपने भैस को चराने के लिए अमनाबाद गांव के तरफ ले गया था। वही सोन किनारे भैंस चराने के लिए निकला हुआ था। इस बीच में भारी संख्या में पुलिस बल को देखकर भागने लगा। जिससे वह अमनाबाद सोन नदी में डूब गया। जब मजदूर देर रात तक अपने घर नही पहुँचा तो परिजनों ने खोजबीन करना शुरू कर दिया। मंगलवार को अमनाबाद बिंद टोली के पास एक शव मिलने की सूचना मिली। शव की पहचान कर परिवार के लोग रोने बिलखने लगें। 

स्थानीय लोगों ने शव मिलने की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस नही पहुँची तो ग्रामीण खुद शव को लेकर बिहटा थाना पहुँच गए। लोगों ने बताया कि मृतक मजदूर खेतीबारी कर अपने पाँच बच्चों को लालन-पालन करता था। मृतक के परिजनों ने मौत के बाद सरकार से मुआवजे की मांग की है। बिहटा थानाध्यक्ष अतुलेश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों के द्वारा सूचना मिला था कि अमनाबाद में कोई युवक डूब गया है। जिसके बाद पुलिस को घटनास्थल पर भेजा गया।

पटना से सुमित कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News