बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राजनीति से सन्यास की ओर बढ़ी सोनिया गांधी, कहा- 'भारत जोड़ो यात्रा मेरी राजनीतिक पारी का अंतिम पड़ाव’

राजनीति से सन्यास की ओर बढ़ी सोनिया गांधी, कहा- 'भारत जोड़ो यात्रा मेरी राजनीतिक पारी का अंतिम पड़ाव’

DESK. कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी ने शनिवार को राजनीति से संन्यास लेने की ओर इशारा किया है। उन्होंने कहा है कि "मनमोहन सिंह के सक्षम नेतृत्व के साथ 2004 और 2009 में हमारी जीत ने मुझे व्यक्तिगत संतुष्टि दी लेकिन मुझे सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि मेरी पारी भारत जोड़ो यात्रा के साथ समाप्त हो सकती है, जो कांग्रेस के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ था।"

उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस और पूरे देश के लिए एक चुनौतीपूर्ण समय है। बीजेपी-आरएसएस ने देश की हर एक संस्था पर कब्जा कर लिया है और उसे बर्बाद कर दिया है। कुछ व्यापारियों का पक्ष लेकर आर्थिक तबाही मचाई है। पार्टी के 85वें पूर्ण अधिवेशन के दूसरे दिन शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रायपुर में चल रहे कांग्रेस महाअधिवेशन में सोनिया गांधी जी की उपस्थिति में ध्वजारोहण कर आज के सत्र की शुरूआत की। 

सत्र के पहले दिन, कांग्रेस संचालन समिति ने सर्वसम्मति से कांग्रेस कार्य समिति के लिए चुनाव नहीं कराने का फैसला किया और पार्टी प्रमुख को अपने सदस्यों को मनोनीत करने के लिए अधिकृत किया। पार्टी के 85वें पूर्ण अधिवेशन के दूसरे दिन शनिवार को कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की बैठक में लगभग 15,000 प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं।

यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि यह कांग्रेस और पूरे देश के लिए एक चुनौतीपूर्ण समय है। बीजेपी-आरएसएस ने देश की हर एक संस्था पर कब्जा कर लिया है और उसे बर्बाद कर दिया है। इसने कुछ व्यापारियों का पक्ष लेकर आर्थिक तबाही मचाई है। मनमोहन सिंह के सक्षम नेतृत्व के साथ 2004 और 2009 में हमारी जीत ने मुझे व्यक्तिगत संतुष्टि दी लेकिन मुझे सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि मेरी पारी भारत जोड़ो यात्रा के साथ समाप्त हुई, जो कांग्रेस के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ था।


Suggested News