बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सोनिया गांधी एक बार फिर बनी संसदीय दल की नेता, कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में हुआ फैसला

सोनिया गांधी एक बार फिर बनी संसदीय दल की नेता, कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में हुआ फैसला

NEWS4NATION DESK : सोनिया गांधी एकबार फिर संसदीय दल की नेता चुन ली गई हैं। आज संसद के सेंट्रल हॉल में चल रहे कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) की बैठक में उन्हें एक बार फिर संसदीय दल का नेता चुन लिया गया है। इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल हैं।

एकबार फिर से नेता चुने जाने पर सोनिया गांधी ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को वोट करने वालों का धन्यवाद दिया है। 

 पिछले हफ्ते कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक के बाद यह मीटिंग हो रही है, जिसमें राहुल गांधी ने पार्टी की शर्मनाक हार के बाद इस्तीफे की पेशकश की थी, जिसे ठुकरा दिया गया था। 

विपक्ष का दर्जा पाने के लिए एक पार्टी के पास कम से कम 55 सांसद होने जरूरी हैं। कांग्रेस के लिए मुश्किल यह है कि लोकसभा में उसके सिर्फ 52 सांसद हैं। 2014 लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस के सिर्फ 44 संसद पहुंचे थे। 2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को बीजेपी के हाथों करारी मात मिली है। इस चुनाव में भाजपा को अपने दम पर 303 सीटें मिलीं, जो उसके इतिहास में सबसे ज्यादा है।


Suggested News