बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाने पर सोनिया गांधी के दामाद का कटा चालान, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई

खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाने पर सोनिया गांधी के दामाद का कटा चालान, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई

देश के सबसे बड़े राजनीतिक परिवार का हैसियत गांधी परिवार से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा  रहा है कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व उद्योगपति रॉबर्ड वाड्रा पर खतरनाक तरीके से गाड़ी का आरोप है। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने उनका चालान काटा है।

मामले में दिल्ली पुलिस की तरफ से बताया गया कि गुरुवार को  उद्योगपति रॉबर्ट वाड्रा अपने सुरक्षा कर्मियों के साथ दक्षिण पूर्व दिल्ली के सुखदेव विहार इलाके में स्थित अपने कार्यालय जा रहे थे तभी खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाने के लिए उनके वाहन का चालान कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि मोटर वाहन अधिनियम की धारा 184 (खतरनाक तरीके से वाहन चलाना) के तहत बुधवार की सुबह रॉबर्ट वाड्रा पर जुर्माना लगाया गया। उन्होंने कहा कि वाड्रा के सुरक्षा कर्मी उनके पीछे एक अन्य वाहन में थे। पुलिस के अनुसार, चालान किए गए वाहन को रॉबर्ट वाड्रा का ड्राइवर चला रहा था, जब वह सुखदेव विहार स्थित अपने ऑफिस जा रहे थे।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि घटना बारापुला फ्लाईओवर के पास हुई जब वाहन के चालक ने ब्रेक लगाया और इस दौरान पीछे से आ रहे एक वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें वाड्रा के सुरक्षा कर्मी मौजूद थे। 


Suggested News