बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

प्रशांत किशोर की कांग्रेस में एंट्री की सोनिया गांधी ने लगाई मुहर, मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी

प्रशांत किशोर की कांग्रेस में एंट्री की सोनिया गांधी ने लगाई मुहर, मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी

Desk. लगातार कांग्रेस आलाकमान और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के साथ चल रही बैठक नया रंग ले लिया है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस में प्रशांत किशोर की एंट्री तय हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रशांत किशोर को कांग्रेस में आने के लिए मुहर लगा दी है। ऐसे में अब प्रशांत किशोर कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगे और 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए रणनीति बनाएंगे।

PK बन सकते हैं पार्टी महासचिव

सूत्रों के मुताबिक प्रशांत किशोर को कांग्रेस के महासचिव का रोल दिया जा सकता है। वे स्ट्रैटजी और अलायंस पर काम करेंगे। वहीं प्रशांत किशोर ने कांग्रेस नेताओं को 52 स्लाइड का प्रेजेंटेशन दिया है, जिसमें 18 स्लाइड कांग्रेस की कम्युनिकेशन स्ट्रेटजी से जुड़ी थीं। 10 स्लाइड में ये बताया कि किन राज्यों से पार्टी की सीटें बढ़ सकती हैं। 4 स्लाइडों में यह भी बताया कि किन राज्यों में पार्टी को तुरंत मजबूत करने की जरूरत है।

प्रशांत विधानसभा और लोकसभा चुनाव में पार्टी के लिए रणनीति तैयार करेंगे। राज्य के प्रभारी से सीधे कनेक्ट होकर रणनीति को अमल में लाएंगे। साथ ही प्रशांत किशोर कांग्रेस में गठबंधन सहयोगियों के साथ बातचीत और सीट बंटवारे का काम देखेंगे। वे इसकी रिपोर्ट सीधे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को करेंगे।

वहीं अक्टूबर 2021 में राहुल-प्रियंका से मुलाकात में प्रशांत किशोर ने पार्टी में अपनी भूमिका का जिक्र किया था। उस वक्त पार्टी के फैसले लेने वाली सबसे बड़ी बॉडी कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्यों के विरोध की वजह से प्रशांत किशोर की एंट्री टल गई थी, लेकिन अब प्रशांत के कांग्रेस में शामिल होने और उनकी भूमिका को लेकर हाईकमान की मुहर लगभग लग चुकी है। स्ट्रैटजी और अलांयस की भूमिका में आते ही प्रशांत के जिम्मे दो बड़े काम होंगे।


Suggested News