बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार चुनाव को लेकर सोनिया गांधी आज करेंगी शंखनाद, गांधी चेतना रैली के जरिए भरेंगी हुंकार

बिहार चुनाव को लेकर सोनिया गांधी आज करेंगी शंखनाद, गांधी चेतना रैली के जरिए भरेंगी हुंकार

patna : बिहार विधानसभा चुनाव की रणभेरी बजने के बाद अब सभी सियासी दल अपने उम्मीदवारों को जिताने में जुट गए हैं. आज गांधी जयंती के दिन कांग्रेस अध्यक्ष बिहार चुनाव के लिए बिगुल फुकेंगी.

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आज, 2 अक्टूबर, को महात्मा गांधी की जयंती पर पूर्वी चम्पारण से बिहार के चुनाव प्रचार का आगज करेंगी. सोनिया गांधी बंजरिया पंडाल आश्रम में बनी महात्मा गांधी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण करेंगी. वर्चुअल कार्यक्रम 12 बजे से दो बजे तक होगा.  पार्टी ने इस रैली का नाम गांधी चेतना रैली दिया है.


इसके साथ ही कांग्रेस के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने एक वीडियो जारी कर बताया कि सोनिया गांधी कार्यक्रम में 151 स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को सम्मानित करेंगी. इसके साथ ही लोगों को संबोधित कर चुनाव प्रचार का आगाज करेंगी. उन्होंने कहा है कि चम्पारण से ही महात्मा गांधी ने आजादी की लड़ाई की शुरुआत की थी. लेकिन जिस बंजरिया पंडाल आश्रम की जमीन की रसीद अभी भी महात्मा गांधी के नाम कटती है, वहां गांधी की मूर्ति नहीं थी. 

इसके साथ ही इस कार्यक्रम के दौरान 100 से अधिक दलित नेता भी कांग्रेस में शामिल होंगे. विधानसभा चुनाव के प्रचार में अब कांग्रेस भी तेजी से प्रचार में जुटने में लग गई है. सोनिया गांधी आज इसको लेकर शंखनाद करेंगी.

Suggested News