माँ की मौत के बाद आपस में भिड़ गए बेटे, एक दाह संस्कार तो दूसरा सुपुर्द-ए-ख़ाक पर अड़ा, जानिए क्या है पूरा मामला

LAKHISARAI : बिहार के लखीसराय जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहाँ एक माँ के अंतिम संस्कार के लिए उसके दो बेटे आपस में भिड़ गए। दरअसल महिला का एक बेटा अपनी माँ का दाह संस्कार करना चाहता था। जबकि दूसरा उसे सुपुर्द-ए-खाक करना चाहता था। विवाद इतना बढ़ा की मामला पुलिस तक पहुँच गया। मामला जिले के चानन थाना क्षेत्र के जानकीडीह गाँव का है। 


बता दें की महिला का एक बेटा मुस्लिम, जबकि एक बेटा और बेटी हिंदू है। दरअसल जानकीडीह गांव के रहने वाले राजेंद्र झा ने 45 साल पहले एक मुस्लिम महिला रायका खातून से प्रेम विवाह किया था। विवाह के रायका खातून ने अपना नाम बदलकर रेखा देवी कर लिया था। जिस वक्त ये शादी हुई थी।

उस वक्त उसके साथ उसका एक बेटा मोहम्मद मोफिल भी था। शादी के बाद महिला भी आकर अपने पति राजेंद्र झा के घर रहने लगी। बाद में महिला ने एक पुत्र और एक पुत्री को जन्म दिया। बेटे का नाम बबलू झा रखा गया। 

जब महिला की मौत हुई तो उसके दोनों बेटे आपस में भिड़ गए। विवाद बढ़ता देख लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने विवाद को खत्म कराया और बब्लू झा को अंतिम संस्कार की इजाजत दे दी।