बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अपने बर्थडे पर सोनू सूद ने प्रवासियों को दिया शानदार तोहफा, तीन लाख लोगों को रोजगार देने का ऐलान

अपने बर्थडे पर सोनू सूद ने प्रवासियों को दिया शानदार तोहफा, तीन लाख लोगों को रोजगार देने का ऐलान

DESK : बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद का आज 47वां जन्मदिन है।इस मौके पर प्रवासियों को उन्होंने शानदार तोहफा दिया है। इसकी जानकारी खुद आकर सोनू सूद दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है मेरे जन्मदिन के अवसर पर मेरे प्रवासी भाइयों के PravasiRojgar.com  लिए 3 लाख नौकरियों के लिए मेरा करार । यह सभी अच्छे वेतन, PE, ESI और अन्य लाभ प्रदान करते हैं। धन्यवाद AEPC, CITI,Trident, Quess Corp, Amazon, Sodexo, Urban CO, Portea और अन्य सभी का।

आपको बता दें कि सोनू सूद ने एक ऐप भी लॉन्च किया है। जिसके जरिए वह 3 लाख़ लेागों को रोजगार मुहैया कराएंगे। इतना ही नहीं सोनू सूद बाढ़ से प्रभावित बिहार और असम में इस मुहिम को तेजी से चलाने वाले है। 

बता दें किस से पहले सोनू सूद ने कई लोगों की मदद की है। आर्थिक और सामाजिक दोनों तरफ से वह लोगों के साथ खड़े रहे हैं। कई लोगों ने तो सोनू सूद को भगवान का दर्जा दिया। इसके साथ ही आज अपने जन्मदिन के अवसर पर सोनू सूद एक हेल्थ कैंप का आयोजन भी करने वाले हैं। उनका मानना है इस कैंप में वह कम से कम 50 हज़ार लोगों की मदद करेंगे।

Suggested News