बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शाहरुख खान की जवान में मुख्य विलेन की भूमिका में दिखेगा साउथ का सबसे महंगा एक्टर, अब फिल्म का बंपर हिट होना तय

शाहरुख खान की जवान में मुख्य विलेन की भूमिका में दिखेगा साउथ का सबसे महंगा एक्टर, अब फिल्म का बंपर हिट होना तय

DESK : बॉलीवुड के किंग खान की आनेवाली फिल्म जवान का जबसे टीचर रिलीज हुआ है, तब से लगातार चर्चा में बना हुआ है। कभी फिल्म मे विजय सेतुपति के जुड़ने को लेकर, कभी दूसरे कारणों से। अब इस फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ गई है। शाहरुख खान की इस फिल्म में साउथ के सबसे महंगे एक्टरों में शुमार थलापति विजय भी नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वो इसमें मेन विलेन के रोल में नजर आएंगे।

बिना फीस के करेंगे काम
 विजय को भले ही सबसे महंगा एक्टर माना जाता है, लेकिल शाहरुख की इस के लिए थालापति एक रुपए की भी फीस नहीं चार्ज करेंगे। विजय का रोल इस फिल्म में विलेन का है, जो कैमियो है लेकिन इंपॉर्टेंट भी है। दरअसल, विजय का जवान के डायरेक्टर एटली से बहुत गहरी दोस्ती है। दोनों ने साथ में कई फिल्में की हैं, इसमें मेर्सल और थेरी ने साउथ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया था। इसीलिए वह जवान में काम करने के लिए एक रुपए भी नहीं चार्ज करेंगे। 

पहली बार होगा ऐसा

भारतीय फिल्मों में पहली बार ऐसा होगा जब हिन्दी फिल्मों का सबसे बड़ा स्टार और साउथ का सबसे बड़ा एक्टर एक साथ एक ही फिल्म में स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे। दोनों को एक साथ पर्दे पर देखना उनके फैंस के लिए बहुत बड़ा सरप्राइज होगा।

भाषा में रिलीज होगी फिल्म
 जवान से शाहरुख पहली पैन इंडिया फिल्म है। इससे वो और एटली पहली बार एक साथ काम कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म का टीजर भी रिलीज किया गया था। जवान शाहरुख की फुल एक्शन एंटरटेनर फिल्म है। इस फिल्म में नयनतारा लीड रोल में हैं। जवान 5 भाषा हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में 2 जून 2023 को रिलीज होगी।


Suggested News