बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

छपरा जेल में SP ने की छापामारी, कैदियों में मचा हड़कंप

छपरा जेल में SP ने की छापामारी, कैदियों में मचा हड़कंप

CHAPRA : जिले में 24 घंटे के अंदर हुई दो हत्याओं के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आई है। जिले में बढ़ते अपराध को देखते हुए एसपी ने जेल में छापामारी की। देर रात हुई इस छापामारी से कैदियों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि छापेमारी के दौरान पुलिस और प्रशासन ने सभी वार्डों के साथ-साथ पूरे जेल परिसर के चप्पे-चप्पे को खंगाला। हालांकि तकरीबन दो घंटे चले इस छापेमारी के दौरान जेल के अंदर से कोई भी आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ। 

सारण एसपी ने बताया कि यह छापेमारी एक रुटीन था। जेल के अंदर चल रही गतिविधियों और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह छापेमारी की जाती है। उन्होंने छापेमारी के दौरान एसडीओ और कई अन्य अधिकारी मौजूद थे। जेल के अंदर से 2 मोबाइल चार्जर और एक पेन ड्राइव छोड़कर कोई भी आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ है। जो संभवत: जेल मैन्युअल के अंदर आता है। 

बताते चले कि बीते 24 घंटे के अंदर जिले में दो-दो हत्याएं हो चुकी है। तरैया थाना क्षेत्र में जहां एक कातिब की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। वहीं घटना के ठीक 12-15 घंटे बाद अमनौर थाना क्षेत्र में बीच बाजार एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से लोगों में पुलिस और प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। 

छपरा से रवि कुमार राय की रिपोर्ट

Suggested News