बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

SUPAUL NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर एसपी ने किया वृक्षारोपण , कहा ऑक्सीजन के महत्व के समझे लोग

SUPAUL NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर एसपी ने किया वृक्षारोपण , कहा ऑक्सीजन के महत्व के समझे लोग

SUPAUL : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शनिवार को सुपौल के न्यू पुलिस लाइन में लायंस क्लब इंटरनेशनल के बैनर तले लायंस क्लब कोसी के द्वारा पौधारोपण किया गया। सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार व उनकी धर्म पत्नी के द्वारा पौधरोपण कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। 

संस्था द्वारा 101 पौधा लगाया गया। अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार, डीएसपी कुमार इन्द्रप्रकाश समेत लायंस क्लब के सदस्यों द्वारा कई प्रकार के पौधे लगाए। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने कहा कि कोरोना काल में सभी लोग ऑक्सीजन की महत्ता समझे और अधिक से अधिक पौधे लगाए। उन्होंने इस तरह के आयोजन के लिए लायंस क्लब के सदस्यों को धन्यवाद भी दिए। 

कार्यक्रम को सफल बनाने में संजय शर्मा, दीपिका झा समेत पुलिस जवानाें का अहम योगदान रहा। संस्था के सचिव धर्मेन्द्र सिंह पप्पू ने बताया कि हमारी संस्था विश्व भर में आज पाैधे लगा रही है। संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष सह उपाध्यक्ष भरत कुमार झा ने उपस्थित पदाधिकारी को धन्वाद दिए। मौके पर संस्था के संयोजक तपेश्वर मिश्रा, सूरज, मुकेश जैन, राजेश मोहनका, रोशन आनंद आदि मौजूद थे।

सुपौल से पप्पू आलम की रिपोर्ट 

Suggested News