बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सपा अध्यक्ष ने लगाया बड़ा आरोप : नाम बदलवाने, गंगा जल छिड़कना, गाड़ी पलटने का ही काम कर सकी है योगी सरकार

सपा अध्यक्ष ने लगाया बड़ा आरोप : नाम बदलवाने, गंगा जल छिड़कना, गाड़ी पलटने का ही काम कर सकी है योगी सरकार

LUCKNOW : यूपी में आनेवाले चुनाव से पहले राजनीतिक फेरबदल का दौर शुरू हो गया है। इस कड़ी में ऊदय लाल मौर्या पूर्व विधायक पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आर एस कुशवाहा जी हरि किशोर तिवारी,कादिर राणा ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। उन्हें पार्टी की सदस्यता खुद अखिलेश यादव ने दिलाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि सपा मुखिया का बयान कर्मचारियो के हित के लिए हरी किशोर तिवारी जी लड़े हैं। आपके आने से कर्मचारियो को भरोसा बढ़ेगा सपा के घोषणा पत्र बनेगा उसमें कर्मचारियो का हित कैसे हो उसका ध्यान रखा जाएगा। 

कार्यक्रम के दौरान सपा अध्यक्ष योगी सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार से इतना भरोसा किया कि लोक सभा व विधायको को जीता दिया। सरकार दावे करती है कि ट्रिलयन डॉलर इकोनॉमी करने का, लेकिन आज सुबह की चाय से लेकर रात के खाने का सबमे मंहगाई बढ़ा दी है। उन्होंने हालिया जारी रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि सबसे ज्यादा भूखे लोग भारत मे सोते हैं। हालात ये है कि पाकिस्तान बांग्लादेश से भी हम पीछे हो गए है। सबसे कम वजन के बच्चे हमारे यहां पैदा हो रहे है। सपा की सरकार थी तो ऐसी माताओं बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए पैकेट देते थे जिसमें घी दूध की व्यवस्था की जाती थी। जो बच्चों को दूध प्रोटीन की व्यवस्था की गई थी उसको बन्द कर दिया है। 

कौन हैं कादिर राणा?

कादिर राणा बहुजन समाज पार्टी, यानी कि बसपा के पूर्व सांसद हैं। उन्होनें 30 सालों तक बसपा का साथ दिया, मगर अब वह साइकिल, यानी कि अखिलेश यादव के साथ जुड़ गए हैं। पश्चिम के बड़े चेहरे के रूप में माने जाते है कादिर राणा। उनके पार्टी बदल लेने से बसपा को क्षेत्रीय तौर पर काफी असर पड़ने वाला है, यह तय माना जा रहा है। फिलहाल अखिलेश यादव ने बसपा नेताओं का पार्टी में स्वागत किया है, और पार्टी के मजबूत होने की उम्मीद जताई है।

अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार  नारो में, विज्ञापन में  जुटी है। सरकारी नौकरियो में युवाओ को केवल छला गया इस प्रदेश की ही नही केंद्र सरकार ने भी ठगा है। सरकार सूची दे हमे कितने लोग को नौकरी दी है। इस सरकार में आवाज उठाओगे तो कुचल दिया जाएगा। कानून कुचल रही है सरकार किसानों को अन्न दाता कहा जाता है लेकिन उनको आतंकवादी कहा जाता है। नाम बदलवाना , गंगा जल छिड़कना , गाड़ी पलटना सड़क के गढ्ढो की जगह जेब भरना, , फोटो बदलवाना यही काम  बचा है 

अखिलेश यादव ने सपा की सरकार की बनने का दावा करते हुए कहा कि आज पेट्रोल सौ के पार हो गया है, हर चीज जनता को महंगी खरदनी पड़ रही है। डीजल पेट्रोल बिजली सब महंगी कर दी गयी किसान परेशान है। तिल, सरसों सोयाबीन की फसल कैसे उत्पादन बढ़े सरकार में आने के बाद व्यवस्था करेगे मंडियां देगे बुंदेलखंड में इन फसलों का उत्पादन ज्यादा होता है। 

वाजपेयी जी का भी नहीं कर सम्मान

जनता इंतजार कर रही है कि सरकार की कब कुटाई की जाए। जनता वोटों से सरकार की कुटाई करेगी अखिलेश यादव। जो सरकार अपने बड़े नेता अटल बिहारी बाजपेई जी के नाम युनिवेर्सिटी नही बना पाए साढ़े चार वर्षों में, उनसे और किसी चीज की उम्मीद नहीं की जा सकती है।

Suggested News