बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शायर मुनौव्वर राणा की बेटी ने फिर दिया विवादित बयान, केन्द्र सरकार को बताया.....

शायर मुनौव्वर राणा की बेटी ने फिर दिया विवादित बयान, केन्द्र सरकार को  बताया.....

Dhanbad : मशहूर शायर मुनौव्वर राणा की बेटी फौजिया राणा ने एकबार फिर केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए विवादित बयानबाजी की है। फौजिया झारखंड के धनबाद में मंगलवार एनआरसी-एनपीआर के विरोध में चल रहे धरना प्रदर्शन को संबोधित करने पहुंची थी। 

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए फौजिया ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर दंगाई पर कोई बस नहीं चलता तो सुन ले ऐ हुकूमत हम तुम्हें नामर्द कहते हैं...।

उन्होंने कहा कि सीएए, एनआरसी व एनपीए की जो चिंगारी शाहीनबाग से उठी है, वो आज पूरे देश में शोला में तब्दील हो चुका है। कानून के जरिए केन्द्र की मोदी सरकार मुसलमानों को देश से बाहर निकालने की साजिश रच रही है। लेकिन मुसलमान गांधीवादी हैं। जुल्म सहना बखूबी जानते हैं, पर पीछे हटना नहीं जानते। 

फौजिया ने कहा कि सीएए, एनआरसी कानून भाजपा और मोदी सरकार के लिए गले की हड्‌डी बन गई है। विरोध कर रहे लोगों पर जुल्म और सितम कर सरकार कानून को जबरन मनवाने में लगी है।

पीएम पर जमकर साधा निशाना

इस दौरान  उनहोंने पीएम मोदी पर भी जमकर निशाना साधा। फौजिया ने कहा कि पीएम मोदी जब वोट लेने के लिए निकले थे, तब मुस्लिम महिलाओं को अपनी बहन कहते थे, आज जब प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठ गए तो उन्हीं महिलाओं की नागरिकता पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। मोदी सरकार मुसलमान और पाकिस्तान के जरिए देश की एकता और अखंडता को बांटने का प्रयास कर रही है। 

Suggested News