बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार विधानसभा के अध्यक्ष ने बेतिया में कालीबाग मंदिर में की पूजा अर्चना, कहा- यह बिहार की है धरोहर, पूरी दुनिया को दिखाने की जरूरत

बिहार विधानसभा के अध्यक्ष ने बेतिया में कालीबाग मंदिर में की पूजा अर्चना, कहा- यह बिहार की है धरोहर, पूरी दुनिया को दिखाने की जरूरत

बेतिया. बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा प. चंपारण के बेतिया पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कालीबाग मंदिर में पूजा अर्चना की। उन्होंने कहा कि यह बिहार की सबसे बड़ी सांस्कृतिक धरोहर है। इससे देश और दुनिया को दिखाने की जरूरत है। इस दौरान उनके साथ सांसद और बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल भी उनके साथ थे।

वहीं बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कालीबाग मंदिर में पूजा अर्चना कर काफी खुश नजर आए। उन्होंने कहा कि ऐसा मंदिर पूरे दुनिया में कही नहीं है। इस मंदिर में 56 कोटि के देवी देवता विराजमान हैं। उन्होंने इसको और विकसत करने पर बल दिया। साथ ही कहा कि ऐसा मंदिर मैने कभी नहीं देखा है।

उन्होंने मीडिया के सवाल पर कहा कि निश्चित तौर पर अभी सांस्कृतिक पुनर्जागरण का दौर चल रहा है। पूरे देश में हो रहा है। यहां भी होगा। इस दौरान उनके साथ भाजपा के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। 

Suggested News