बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

विधानसभा अध्यक्ष अपने पद से दें इस्तीफा, निभाएं परंपरा- वीआईपी

विधानसभा अध्यक्ष अपने पद से दें इस्तीफा, निभाएं परंपरा- वीआईपी

पटना. विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) ने कहा है कि विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा को अपने पद से इस्तीफा देकर विधानसभा की परंपरा का निर्वहन करना चाहिए। पार्टी राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने शुक्रवार को एक बयान जारी करते हुए कहा कि विधानसभा अध्यक्ष की पद की गरिमा को ध्यान में रखते हुए वर्तमान अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा को अपने पद से इस्तीफा देकर पद की गरिमा को बरकरार रखना चाहिए।

उन्होंने कहा कि यह परिपाटी रही है कि राज्य में जिसकी भी सरकार होती है, विधानसभा अध्यक्ष उसी पार्टी से चुना जाता है। अब राज्य में महागठबंधन की सरकार बन चुकी है तो इस परिपाटी का ख्याल रखते हुए विजय कुमार सिन्हा को खुद ही हट जाना चाहिए।

देव ज्योति ने यह भी कहा कि अगर विजय कुमार सिन्हा को हटाने के लिए वर्तमान सरकार अविश्वास प्रस्ताव लेकर आती है तो संभवत बिहार के इतिहास में यह पहला मौका होगा, जब किसी विधानसभा अध्यक्ष को हटाने के लिए अविश्वास प्रस्ताव लाया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि विधानसभा अध्यक्ष का पद किसी दल का न होकर सारे सदस्यों के लिए होता है। ऐसे में इस पद की गरिमा हर हाल में बरकरार रखने की कोशिश राज्य के सभी दलों को करनी चाहिए।


Suggested News