बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

स्पीकर विजय सिन्हा ने मंत्री संजय झा की खोल दी पोल,कहा- हम उस क्षेत्र के MLA हैं... 2 साल पहले जिसे पूरा होना था वो आज तक नहीं हुआ

स्पीकर विजय सिन्हा ने मंत्री संजय झा की खोल दी पोल,कहा- हम उस क्षेत्र के MLA हैं... 2 साल पहले जिसे पूरा होना था वो आज तक नहीं हुआ

PATNA: बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान मोकामा-बड़हिया टाल क्षेत्र में जलनिकासी नहीं होने से फसल बुआई नहीं होने का सवाल उठा। स्पीकर विजय सिन्हा ने मंत्री के जवाब की पोल खोलते हुए सवाल को प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति को सौंप दिया। 

अध्यक्ष ने सरकार की खोल दी पोल

बीजेपी विधायक अरूण सिन्हा ने शून्यकाल में यह सवाल उठाया कि पिछले चार सालों से टाल क्षेत्र के किसान फसल नहीं लगा रहे। टाल क्षेत्र के हजारो किसान परेशान हैं। उनके समक्ष भूखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। सरकार इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही। किसानों को सरकार मुआवजा दे। सदन में जल संसाधन मंत्री संजय झा ने जवाब दिया। मंत्री ने कहा कि मोकामा-बड़हिया टाल क्षेत्र से जलनिकासी को लेकर सरकार काम कर रही है। 1100 करोड़ रू से पांच प्रोजेक्ट पर काम शुरू होने वाला है। चार योजनाओं का टेंडर हो गया है। बहुत जल्द जल निकासी को लेकर काम पूर्ण किया जायेगा। तब किसानों की समस्या का स्थायी समाधान हो जायेगा। इस पर विस अध्यक्ष विजय सिन्हा ने सरकार की पोल खोल दी।

 उन्होंने कहा कि हम भी उसी क्षेत्र के विधायक हैं। जल संसाधन विभाग पिछले चार सालों से बालगुद्दर प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। दो साल पहले काम समाप्त हो जाना था। लेकिन आज तक नहीं हुआ। समझ सकते हैं कि क्या स्थिति है। इसके बाद विस अध्यक्ष ने आसन से ही आदेश दिया  कि यह सवाल प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति को सौंपी जाती है। यह समिति अगले सत्र में रिपोर्ट सौंपेगी। 




Suggested News