बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बोधगया में फंसे थाई पर्यटकों को लेने पहुंची विशेष विमान, 129 पर्यटक वापस लौटे अपने देश

बोधगया में फंसे थाई पर्यटकों को लेने पहुंची विशेष विमान, 129 पर्यटक वापस लौटे अपने देश

Gaya : लॉक डाउन की वजह से बोधगया में फंसे 129 थाई पर्यटकों की आज अपने देश वापसी हो गई। इन पर्यटकों को लेने के लिए थाईलैंड की सरकार ने विशेष विमान स्माईल थाई इंटरनेशनल एयरवेज को भेजा था। 

दरअसल लॉक डाउन से पहले थाईलैंड से ये पर्यटक व बौद्ध धर्मावलंबी बोध गया, राजगीर और नालंदा का भ्रमण करने आय़े थे। इसी बीच कोरोना को लेकर पूरे देश में लॉकडाउन घोषित हो गया। 

रेल और विमान सेवा के बंद होने की वजह से ये पर्यटक बोध गया में फंस गये थे। जिसके बाद इनलोगों ने अपने देश की सरकार से वापस लाने की गुहार लगाई थी। 

जिसके बाद थाईलैंड सरकार ने भारत सरकार से अपने पर्यटकों को वापस लाने के लिए विशेष विमान भेजने की मंजूरी मांगी थी। भारत सरकार से मंजूरी मिलने के बाद विशेष विमान आज गया पहुंची। जहां से ये अपने देश के लिए रवाना हो गये।  

गया से मनोज कुमार सिंह की रिपोर्ट


Suggested News