बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

क्रिसमस के जश्न में डूबी राजधानी, प्रभु जीसस के जन्मोत्सव को लेकर चर्चों में हुई है विशेष सजावट

क्रिसमस के जश्न में डूबी राजधानी, प्रभु जीसस के जन्मोत्सव को लेकर चर्चों में हुई है विशेष सजावट

PATNA :आज पूरी दुनिया क्रिसमस के जश्न में डूबा है। इधर राजधानी पटना में भी क्रिसमस की धूम मची हुई है। मंगलवार की रात को घड़ी में जैसे ही 12 बजे, घंटा बज प्रतीक स्वरूप प्रभु यीशु अवतरित हो गए। 

पादरी की हवेली स्थित कैथोलिक चर्च में साढ़े रात 11 बजे मिस्सा बलिदान की पूजा शुरू हुई। रात के 12 बजे फादर सुरेश खाखा ने बाल स्वरूप प्रभु यीशु को गोशाला से उठाकर चर्च में लाए। भक्ति और खुशियों के बीच प्रभु का अवतरण पर्व मनाया गया। प्रभु के संदेश को फादर ने पढ़ा। 

12 बजते ही घंटे की आवाज गूंजी। गिरिजा घरों के घंटियों की खनक से राजधानी गुंजायमान हो उठा। सबने मोमबत्ती जला कर प्रार्थना की। एक-दूसरे को मेरी क्रिसमस कहा। आतिशबाजी होने लगी।

कुर्जी चर्च में पांच हजार से अधिक ईसाई श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यहां पर शहर के कोने-कोने से आए श्रद्धालु शामिल होकर प्रार्थना की। यहां पर भीड़ इतनी ज्यादा हो गई कि काफी संख्या में लोग चर्च के बाहर भी खड़े थे। क्रिसमस को लेकर चर्च को काफी सुंदर तरीके से सजाया गया था। 

कुर्जी मुख्य चर्च के अलावा नोटेडेम एकेडमी चर्च में भी क्रिसमस की प्रार्थना की गई। इसके अलावा न्यू पाटिलपुत्र कॉलोनी, चकारम, बिशप हाउस एवं एक्सटीटीआइ चर्च में भी क्रिसमस की पूजा-अर्चना की गई। संत जेवियर स्कूल में भी खूब सजावट की गई थी।


Suggested News