बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मधेपुरा में रफ्तार का कहर : तेज रफ्तार बस ने दो सगी बहनों को रौंदा, 6 वर्षीय मासूम की मौत, दूसरी की हालत गंभीर

मधेपुरा में रफ्तार का कहर : तेज रफ्तार बस ने दो सगी बहनों को रौंदा, 6 वर्षीय मासूम की मौत, दूसरी की हालत गंभीर

MADHEPURA : जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां एक तेज रफ्तार बस ने दो सगी बहनों को रौंद डाला। इस  घटना में  जहां एक की मौत हो गई। वहीं दूसरी गंभीर रुप से घायल  है। जिसे इलाज के  लिए अस्पताल में  भर्ती   कराया गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार शहर के कॉलेज चौक के नजदीक एक  तेज रफ्तार बस ने दो लड़िकयों को रौंद डाला। इस घटना में जहां 6 वर्षीय एक बच्ची की मौके   पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी गंभीर रुप से घायल हो गई। 

बताया जा रहा है कि दोनो सगी बहने   थी और बाजार से कुछ  सामान  खरीदने आई थी, उसी दौरान बस ने दोनो को रौंद डाला। 

इधर  घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची घायल लड़की को इलाज के लिए अस्पताल ले गई। जहां उसकी हालत को गंभीर देखते  हुए मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर  कर दिया गया। 

फिलहाल पुलिस मृतिका बच्ची की लाश को कब्जे में  लेकर पोस्टमार्टम के लिए  अस्पताल ले गई है। 

इधर घटना  के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 

मधेपुरा से मो. मेराज आलम  की रिपोर्ट

Suggested News