बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राजगीर महोत्सव में खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, संत जेवियर गर्ल्स स्कूल के छात्राओं ने जीता सात स्वर्ण पदक

राजगीर महोत्सव में खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, संत जेवियर गर्ल्स स्कूल के छात्राओं ने जीता सात स्वर्ण पदक

NALANDA: कला संस्कृति एवं युवा विभाग तथा जिला प्रशासन नालंदा के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित ‘राजगीर महोत्सव 2023’ में खेल प्रतियोगिता का आयोजन जवाहर नवोदय विद्यालय राजगीर ने किया गया। 

खेल के प्रथम दिन ‘कराटे' और ‘योगा' का आयोजन किया गया। विभिन्न स्कूलों से लगभग 120 खिलाड़ियों ने भाग लिए। इस प्रतियोगिता मे संत जेवियर्स गर्ल्स स्कूल के छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण पादक और 1 कास्य पदक पर कब्ज़ा किए।

वर्ग नवम् को अदिति पटेल और वर्ग सप्तम की सुमन कुमारी ने योगा में कास्य पदक जीते। कराटे में सभी खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए वर्ग नवम् की अदिति पटेल, स्वर्ण पटेल एवं नैना कुमारी ने स्वर्ण पदक जीते। 

वर्ग सप्तम की सुमन कुमारी एवं पुष्पा सिन्हा स्वर्ण पदक जीते। इस अदभूत् सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्या ममता पाण्डेय एवं सभी शिक्षकगण सभी छत्राओं को जीत की हार्दिक शुभकामनाएं दिए।

Suggested News