बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बोधगया के दौरे पर आये श्रीलंका के प्रधानमन्त्री महिंद्रा राजपक्षे, भगवान बुद्ध से जुड़े शेष का किया दर्शन

बोधगया के दौरे पर आये श्रीलंका के प्रधानमन्त्री महिंद्रा राजपक्षे, भगवान बुद्ध से जुड़े शेष का किया दर्शन

GAYA : श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंद्रा राजपक्षे आज गया परिभ्रमण के दौरान बोधगया पहुंचे. गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर प्रधानमंत्री महिंद्रा राजपक्षे का स्वागत बिहार के कृषि मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने किया. 

भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रधानमंत्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से बोधगया के लिए रवाना हो गए. जहां उन्होंने सबसे पहले महाबोधि मंदिर के अंदर महाबोधि वृक्ष का दर्शन किया.

इसके उपरांत उन्होंने  मुचलिन्द सरोवर सहित भगवान बुद्ध के स्मृति शेष से जुड़े कई महत्वपूर्ण स्थानों का दर्शन किया. श्रीलंका के प्रधानमंत्री के साथ उनके दो मंत्री और एक सांसद सहित 20 सदस्य की टीम ने बोधगया का दर्शन किया. 

बोधगया में महाबोधी सोसायटी की ओर से श्रीलंका के प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत किया गया. 

गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News