बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

SSB और पुलिस ने किशनगंज में संदिग्ध पाकिस्तानी महिला को किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी

SSB और पुलिस ने किशनगंज में संदिग्ध पाकिस्तानी महिला को किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी

किशनगंज. जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एसएसबी और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध पाकिस्तानी महिला को गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार महिला नेपाल जाने की तैयारी में थी। इस दौरान पुलिस और एसएसबी ने किशनगंज जिले के गलगलिया बॉडर से महिला को गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि आरोपी महिला को गिरफ्तार करने के बाद उससे पूछताछ की गई तो वह कोई भी जवाब सही से नहीं दे पाई। इसके बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला पाकिस्तान की रहने वाली है। लेकिन, महिला ने अमेरिका के कैलिफॉर्निया की नागरिकता ले ली है। इससे पहले भी महिला उत्तराखंड में गिरफ्तार हो चुकी है। उसे 11 महीने जेल में भी रखा गया है।

Suggested News