बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया में एसएसबी और पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ चलाया सर्च अभियान, हथियार और जिन्दा कारतूस किया बरामद

गया में एसएसबी और पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ चलाया सर्च अभियान, हथियार और जिन्दा कारतूस किया बरामद

GAYA :  जिले के फतेहपुर प्रखंड के गुरपा ओपी क्षेत्र के झारखंड सीमा से सटे बकवारा जंगल से एसएसबी 29वी बटालियन और गुरपा ओपी की संयुक्त छापामारी में नक्सलियों द्वारा छुपा कर रखा गया हथियार और गोली बरामद किया गया है। यह क्षेत्र नक्सलियों के लिए सेफ जोन माना जाता है। जहाँ झारखंड राज्य का सीमा सटे होने के कारण नक्सली गतिविधि जारी रहता है। 

एसएसबी 29 वीं बटालियन के कार्यवाहक कमांडेंट लोकेश कुमार, डी समवाय कम्पनी कमांडर बेंकटेश, गुरपा ओपी अध्यक्ष ने बताया कि नक्सलियों की मंशा को कमजोर करने के विरुद्ध सघन सर्च अभियान चलाया गया। इस सर्च अभियान में खोजी कुत्ता एव डिटेक्टर मशीन का सहारा लिया गया। जिसमें बकवारा जंगल से हथियार एव गोली जमीन के अंदर से बरामद किया गया। पुलिस इस कार्रवाई को बड़ी सफलता मान रही है। 

बता दें की गया जिले में पुलिस की तमाम चौकसी के बावजूद नक्सली अपनी कार्रवाई को अंजाम देते हैं। किसी गंभीर घटना को अंजाम देकर नक्सली गया के जंगलों चले जाते है या झारखण्ड की सीमा पार कर जाते हैं। हालाँकि सुरक्षा बलों के सहयोग से उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाती है। 

गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट

Suggested News