बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

SSB ने हार्डकोर सक्रिय नक्सली इंदल पासवान को किया गिरफ्तार, बिहार-झारखंड में है इसका गजब का दहशत

SSB ने हार्डकोर सक्रिय नक्सली इंदल पासवान को किया गिरफ्तार, बिहार-झारखंड में है इसका गजब का दहशत

GAYA : गया मे गुप्त सूचना के आधार पर सशस्त्र सीमा बल 29 वीं वाहिनी ने संयुक्त अभियान चलाकर कई घटनाओं को अंजाम देने वाले हार्डकोर सक्रिय  नक्सली  इंदल पासवान  को मुंगिया (नैकाडीह) गाँव थाना टंडवा से धर दबोचा है। पकड़े गए नक्सली पर  हुसैनाबाद  थाना जिला पलामू (झारखण्ड) कांड संख्या 162/20 और 86/21 मे  वांटेड था। इस कार्रवाई में   कमांडेंट  हरे कृष्ण गुप्ता एवं औरंगाबाद एएसपी अभियान मुकेश कुमार के निर्देश पर बी कंपनी काला पहाड़ के कंपनी कमांडर लोकेश कुमार , एसएसबी जवान,टंडवा थानाध्यक्ष रंजीत कुमार, सहायक उप निरीक्षक अशोक मेहता, हुसैनाबाद थाना जिला पलामू के सब इंस्पेक्टर अजित कुमार यादव, सब इंस्पेक्टर रतन शर्मा  शामिल थे।

नक्सली की गिरफ्तारी को लेकर हुसैनाबाद सब इंस्पेक्टर अजित कुमार यादव  ने बताया कि  इस नक्सली पर हत्या करने का आरोप और ईट भट्टा मालिक से रंगदारी मांगने तथा पुलिस बल पर अवैध हथियार से फायरिंग करने का आरोप है। जिले में भय बना कर धमकी देना और लेवी वसूलने का कार्य किया करता था तथा पहाड़ी इलाकों झारखंड और बिहार के सीमावर्ती इलाके के लोगों में  इसके नाम से काफी दहशत का माहौल बना रहता था।

पूछताछ में उसने कई अहम जानकारी दी है जिससे नक्सल गतिविधियों की रोकथाम में पुलिस को मदद मिलेगी! कई तरह से पूछताछ के दौरान अपने कई कांडों में संलिप्तता भी स्वीकार किया हैं। एसएसबी के जवानों ने  नक्सली इंदल पासवान को हुसैनाबाद थाना के सब इंस्पेक्टर अजित कुमार यादव  को टंडवा थाना मे सुपुर्द किया।


Suggested News