बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी ने जब्त किया 30 किलो गांजा, दो तस्करों को मौके से किया गिरफ्तार

भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी ने जब्त किया 30 किलो गांजा, दो तस्करों को मौके से किया गिरफ्तार

BETTIAH : बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है। इसके बावजूद राज्य में धड़ल्ले से शराब का अवैध कारोबार किया जा रहा है। वही तस्कर दुसरे मादक पदार्थों के तस्करी में भी जुटे हैं। इसी कड़ी में पश्चिमी चम्पारण के एसएसबी की 44 वी बटालियन के जवानो ने आज गुप्त सूचना के आधार पर भारत नेपाल सीमा क्षेत्र के पीलर संख्या 431/3 पचरौता के पास से 30 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। 

इसकी पुष्टी करते हुए एसएसबी कमांडेंट ने बताया की एक फोर व्हीलर भी जब्त किया गया है जिसपर वह गांजा लेकर आ रहे थे। गिरफ्तार कारोबारियो मे मो•जिया कुरनैन जो बैरिया थाना के रहने वाला है। वहीँ दूसरा अकबर गद्दी मानपुर थाना का रहने वाला बताया जा रहा है। दोनों से पूछताछ कर अग्रतर कार्रवाई के लिये मानपुर थाना के सुपुर्द कर दिया गया है।

बताते चलें की बिहार में शराबबंदी के बाद तस्कर धडल्ले से मादक पदार्थों की तस्करी कर रहे हैं। हालाँकि शराब माफिया और तस्करों के गिरफ्तारी के पुलिस आये दिन छापेमारी अभियान चलाती है। जिससे इनके अवैध कारोबार पर नकेल कसा जा सके। इसी कड़ी में सुरक्षा बलों को अहम कामयाबी हाथ लगी है। 


बेतिया से आशीष कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News